HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही गिरने वाली है सुक्खू सरकार, कई विधायक उनके संपर्क में -:  राजेंद्र राणा

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

हिमाचल के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने काला नाग कहने पर सीएम सुक्खू पर जमकर हमला बोला हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के स्थिरता का संकट अभी भी बरकरार है। बागी विधायकों से मिलने के लिए विक्रमादित्य भी पंचकूला के एक निजी होटल में पहुंचे थे। जो अब बागी विधायकों की बात लेकर दिल्ली ...

विस्तार से पढ़ें:

हिमाचल के बागी विधायक राजेंद्र राणा ने काला नाग कहने पर सीएम सुक्खू पर जमकर हमला बोला

हिमाचल प्रदेश में वर्तमान सरकार के स्थिरता का संकट अभी भी बरकरार है। बागी विधायकों से मिलने के लिए विक्रमादित्य भी पंचकूला के एक निजी होटल में पहुंचे थे। जो अब बागी विधायकों की बात लेकर दिल्ली दरबार में पहुंचे हैं।

हिमाचल प्रदेश में जल्द ही गिरने वाली है सुक्खू सरकार, कई विधायक उनके संपर्क में -:  राजेंद्र राणा


उधर राजनीतिक सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश के बागी विधायक राजेंद्र राणा  ने राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर मौजूदा काला नाग कहने को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सवा साल से वो कई बार हाईकमान को अवगत करवा रहे हैं कि प्रदेश में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सीएम सुक्खू विधायकों को जलील और अपमानित करते हैं। ना ही विधायकों के काम करते हैं।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नहीं बल्कि सिर्फ सुक्खू मित्र मंडली की सरकार है। कई बार बोलने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। राणा ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई विधायक संपर्क में हैं। जो अभी  सुक्खू सरकार से पिछले  सवा साल से नाराज चल रहे हैं । जिस कारण हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार जल्द ही गिरने वाली है। 

राजेंद्र राणा ने कहा कि हम सब ने राज्यसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से प्रत्याशी बनाने की मांग की थी। अब नौ विधायकों ने हिमाचल प्रदेश के स्वाभिमान की रक्षा की और हिमाचल प्रदेश के व्यक्ति को राज्यसभा भेजा है।

सीएम के काले नाग बोलने पर राजेंद्र राणा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पिछले सवा साल से प्रदेश की हालत क्या हो गई है? नौजवान परीक्षा देकर सड़कों पर बैठे हैं, उनके परिणाम जारी नहीं हो रहे हैं। प्रदेश की जनता को दी गई गारंटियां पूरी नहीं हो रही हैं। सिर्फ मित्रों के काम हो रहे हैं। विधायकों को जलील किया जा रहा है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर गई : राजेंद्र  राणा

राणा ने कहा कि सभी नौ विधायक सीएम सुक्खू से परेशान हैं। इससे पहले भी हमने हाईकमान से कहा था कि अगर हिमाचल प्रदेश को बचाना है तो इस व्यक्ति को सीएम पद से हटाना होगा। मगर हाईकमान ने कोई सुनवाई नहीं की। पूरी देश की तरह हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मौजूदा सीएम लगता है कि हिंदुस्तान में सबसे झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री हैं। 

राजेंद्र  राणा ने बताया कि सीएम ने मीडिया में यह कहा कि बागी विधायक हमसे संपर्क कर रहे हैं और वह वापस आना चाहते हैं। मगर यह बिल्कुल झूठ है। कोई नहीं आना चाहता है। सभी विधायकों ने लंबे समय से सोच समझकर फैसला लिया है। सीएम ने काले नाग की संज्ञा दी है। इसका फैसला जनता की अदालत करेगी। हम हिमाचल की अस्मिता, जनता और हितों के साथ हैं। 

राणा ने कहा कि पूरा देश जानता है कि विक्रमादित्य राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। वीरभद्र सिंह के परिवार और समर्थकों को सीएम सुक्खू ने अपमानित किया है। यह पूरा प्रदेश जानता है। उन्होंने कहा कि कल विक्रमादित्य ने सभी विधायकों से मुलाकात की थी। वह इस सरकार से बहुत परेशान हैं। आने वाले समय में बहुत कुछ होने वाला है। कांग्रेस के कई विधायक संपर्क में हैं और आना चाहते हैं। और आने वाले समय में यह लोग भी बगावत कर सकते हैं।

Also Read : Congress की अंतर्कलह हिमाचल की राजनैतिक अस्थिरता का कारण : महेंद्र धर्मानी https://rb.gy/w4wr1p