HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल पर्यटकों: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी

By Sushama Chauhan

Published on:

हिमाचल पर्यटकों: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी

Summary

हिमाचल पर्यटकों: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी

विस्तार से पढ़ें:

हिमाचल पर्यटकों: ने देवभूमि का किया दीदार।

हिमाचल पर्यटकों: कारोबार की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में गुजरा वर्ष काफी फायदेमंद रहा। सूबे में प्राकृतिक आपदा के बावजूद वर्ष 2023 में रिकॉर्ड 1.60 करोड़ पर्यटकों ने देवभूमि हिमाचल का दीदार किया। खास बात यह है कि वर्ष 2022 की तुलना में पर्यटकों की आमद में 5.99 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। पर्यटकों की आमद में यह वृद्धि निश्चित रूप से होटल, रेस्तरां और टैक्सी ऑपरेटरों समेत पर्यटन कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के लिए फायदेमंद रही है।

हिमाचल पर्यटकों: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी
हिमाचल पर्यटकों: आपदा में भी चमका पर्यटन, 2023 में आए रिकॉर्ड 1.60 करोड़ सैलानी

वर्ष 2022 में प्रदेश में 1.51 करोड़ पर्यटक पहुंचे। जबकि वर्ष 2021 में 56.37 लाख पर्यटक और वर्ष 2020 में 32.13 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2020-21 में तब कोविड-19 के कारण पर्यटन कारोबार पर विपरीत असर पड़ा था, लेकिन कोविड-19 की बंदिशें हटने के बाद फिर से पर्यटकों ने देवभूमि हिमाचल का रुख करना शुरू किया। पर्यटन विभाग के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो कुल्लू-मनाली पर्यटकों की पहली पसंद रहा है।

वर्ष 2023 में 27.59 लाख पर्यटकों ने कुल्लू मनाली की वादियाें का रुख किया। सोलन 24.64 लाख पर्यटकों के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर, जबकि शिमला 21.43 लाख पर्यटकों की संख्या के साथ शिमला तीसरे स्थान पर रहा है। कांगड़ा में 6.76 लाख पर्यटक पहुंचे।

वर्ष             भारतीय             विदेशी      कुल
2023        1,59,42,118        62,806    1,60,04,924
2022        1,50,70,944      29,333    1,51,00,277
2021        56,32,270        4,832      56,37,102
2020        31,50,714          42,665    32,133,79

ये भी पढ़ें……………….

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !