HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

हिमाचल का बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

विपक्ष की गैर मौजूदगी में हिमाचल का बजट पारित हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र बजट पारित किए जाने के बाद बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए प्रस्ताव किया। सदन विपक्ष ...

विस्तार से पढ़ें:

विपक्ष की गैर मौजूदगी में हिमाचल का बजट पारित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र बजट पारित किए जाने के बाद बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर कर दिया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट से संबंधित विधेयक को पारित करने के लिए प्रस्ताव किया। सदन विपक्ष की गैर मौजूदगी में बजट का पारण हुआ।  मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जिन्होंने चेयर से कागज छीने, उन पर कार्रवाई की जाए। जिन्होंने सदन में नाटी लगाई, उन पर भी कार्रवाई करें। जयराम को सत्ता की बहुत भूख है।  गुंडागर्दी से यह प्रदेश नहीं चलेगा। यह देवभूमि है। अफसरों को डराने की बात ठीक नहीं है।  जयराम ठाकुर का और विपक्ष का राज्यसभा के चुनाव के समय व्यवहार सही नहीं था। 

हिमाचल का बजट पारित, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

विधानसभा बजट सत्र में कब क्या हुआ 

विधानसभा सदन की कार्यवाही 2:00 बजे के बाद फिर शुरू हुई है। निलंबित विधायकों को सदन में नहीं आने दिया गया। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि विपक्ष ने सदन में गैर मर्यादित व्यवहार किया। आसन पर कागज फेंके गए। यह निंदनीय है। स्पीकर ने कहा कि 15 विधायकों को निलंबित किया। उसके बावजूद यह सभी सदस्य सदन में बैठे, यह भी नियमों की अवहेलना है। इस तरह का व्यवहार सही नहीं। साल भर की सारी कार्यवाही देखी जाए तो सबसे ज्यादा वक्त नेता प्रतिपक्ष को दिया गया। पिटीशन आज हियरिंग में लगा दी गई है। छह विधायकों की अंडर डिफेक्शन पेटिशन की सुनवाई हो रही है।

इस पर भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने कहा- हम मानकर चल रहे हैं कि सरकार अल्पमत में आ गई है। आप सरकार बचाने का काम कर रहे हैं।  हम भी इस सदन में नहीं रहेंगे। हम सदन का बहिष्कार कर जा रहे हैं। इसके बाद विपक्ष के विधायक सदन से बाहर चले गए। 

बजट पास करने के लिए हमारा निलंबन हुआ : जयराम ठाकुर

सदन में जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट पास करने के लिए हमारा निलंबन हुआ है। यह सरकार तो गिरी हुई है। साढ़े तीन बजे इन्होंने बजट पारित कर दिया। नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा देना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने भी इस्तीफा दिया है। इनके साथ तो विपक्ष से भी बुरा हुआ है। इसके बाद प्रतिपक्ष के विधायक सदन से उठकर लंच करने के लिए चले गए। 

Also Read : हिमाचल राजनीति : विक्रमादित्य सिंह ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा, भावुक होकर रोने लगे  https://rb.gy/3gmsjy

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now