HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

सड़क हादसे से मजी चीख पुकार, हाईवे पर पलटी रोडवेज बस

By Alka Tiwari

Published on:

सड़क हादसे का शिकार

Summary

सड़क हादसे की खबर देवप्रयाग से सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। उत्तराखंड: इस गांव में स्वर्ग से बरसती है खूबसूरती, कदम ...

विस्तार से पढ़ें:

सड़क हादसे की खबर देवप्रयाग से सामने आ रही है। नेशनल हाईवे चंडीगढ़ से आ रही एक रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

उत्तराखंड: इस गांव में स्वर्ग से बरसती है खूबसूरती, कदम रखते ही सारा तनाव हो जाता है दूर

सड़क हादसे

सड़क हादसे में हाईवे पर पलटी रोडवेज

जानकारी के अनुसार हादसे में दौरान बस में कुल 34 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है सभी यात्री चंडीगढ़ से श्रीनगर आ रहे थे। तभी बस अनियंत्रित होकर। देवप्रयाग बछेलीखाल के पास पलट गई। हादसा होता ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

हादसे में आठ यात्री घायल

बताया जा रहा है बस हादसे में आठ यात्रियों को हल्की चोटें आई है। जिन्हें रेलवे के वाहन से सीएचसी देवप्रयाग में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देवप्रयाग थाना प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि बस में 34 यात्री सवार थे जिसमें आठ यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।