HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

बिहार: डेंगू मरीजों की संख्या 700 से हुई अधिक, झारखंड में 851 से अधिक पीड़ित

By Sushama Chauhan

Published on:

Summary

डेस्क: बिहार में डेंगू के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो गयी है। पटना में लगभग 300 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर ...

विस्तार से पढ़ें:

डेस्क: बिहार में डेंगू के मामले में लगातार वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 700 से अधिक हो गयी है। पटना में लगभग 300 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, भागलपुर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर दो सौ के आस-पास हो गयी है। इधर, वैशाली, गया और बांका समेत अन्य जिलों में भी मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी सिविल सर्जन को अस्पतालों में इलाज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये हैं। विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने दवा के साथ-साथ प्लेटलेट्स की भी व्यवस्था करने को कहा है।

झारखंड में डेंगू के 851 और चिकनगुनिया के वी243 मरीज

झारखंड में भी डेंगु और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में डेंगू के अब तक 851 और चिकनगुनिया के 243 मरीज मिल चुके हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि शुरू के तीन दिनों में अगर बुखार कम नहीं होता है तो डेंगू की जांच करानी चाहिए। डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्लेटलेट्स अगर 40 हजार से कम आता है, तो सतर्कता जरूरी है। इससे नीचे प्लेटलेट्स होने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए।

रांची के वेंडर मार्केट के 350 दुकानदारों में 40 डेंगू पीड़ित

रांची के कचहरी रोड स्थित वेंडर मार्केट के 350 फुटपाथ दुकानदारों में से 40 दुकानदार डेंगू से पीड़ित हैं। वहीं150 दुकानदारों को बुखार की शिकायत है। दुकानदारों का कहना है कि मार्केट में जगह-जगह जल जमाव है, शायद यहीं से डेंगू मच्छर पनपे हों और इनके काटने से एक साथ इतनी संख्या में दुकानदार डेंगू के शिकार हो गए है। वेंडर मार्केट में मच्छरों का इस तरह से आतंक है कि दुकानदार दिन में भी मच्छर भगानेवाली अगरबत्ती जला रहे है।

डोर टू डोर पहुंचे कर्मी, जमा पानी की जांच शुरू

रांची शहर में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से डोर टू डोर कैंपेन की शुरुआत की गई है। इसके लिए निगम कर्मी हर एक घर तक जाकर जमा पानी की जांच कर रहे है। अगर उस पानी में डेंगू मच्छर का लार्वा मिलता है, तो उसे तत्काल नष्ट किया जा रहा है। निगम प्रशासन की ओर से शहर के हर छोटी-बड़ी नाली, झाड़ी-जंगल में एंटी लार्वा दवा का स्प्रे भी किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है, वे अपने घरों की छत या आंगन में पानी जमा न होने दें।

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !