HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

पौड़ीः बोस्टन मैराथन के लिए प्रिया जयंती का चयन

By Alka Tiwari

Published on:

बोस्टन-मैराथन

Summary

बोस्टन मैराथन के लिए पौड़ी की रहने वाली प्रिया जयंती का चयन हुआ है। पौड़ी की रहने वाली प्रिया के चयन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उत्तराखंड की बेटी प्रिया जयंती थपलियाल ने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। बता दें पौड़ी ...

विस्तार से पढ़ें:

बोस्टन मैराथन के लिए पौड़ी की रहने वाली प्रिया जयंती का चयन हुआ है। पौड़ी की रहने वाली प्रिया के चयन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।

उत्तराखंड की बेटी प्रिया जयंती थपलियाल ने प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। बता दें पौड़ी गढ़वाल की प्रिया जयंती थपलियाल को 15 अप्रैल को होने वाली 128वीं बोस्टन मैराथन में बैंक ऑफ अमेरिका के लिए चुना गया। जिसके बाद से प्रदेशभर में खुशी की लहर है।

बोस्टन मैराथन

उत्तराखंडः 25 मई को खुलेंगे HEMKUND SAHIB के कपाट, करीब आठ फीट तक जमी है बर्फ

15 अप्रैल, 2024 को होगा बोस्टन मैराथन

उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की जयंती ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। बचपन से ही संघर्षमय जीवन यापन करने वाली जयंती ने बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित इस मैराथन की 128वीं दौड़ में अपना स्थान बनाया है। इस मैराथन का आयोजन 15 अप्रैल, 2024 को हो रहा है।

कौन है प्रिया जयंती थपलियाल?

प्रिया जयंती थपलियाल का जन्म 1978 में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह सात वर्ष की उम्र में ही अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थी। जयंती अपने तीन भाई बहन में से एक है। तीनों ही स्पोर्टस में रुचि रखते है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है बोस्टन मैराथन?

बोस्टन मैराथन दुनिया की प्रमुख पुराने मैराथन है। बता दें संयुक्त राज्य अमेरिका में बोस्टन मैराथन पहली बार साल 1897 में आयोजित हुई थी। यही दुनिया का सबसे पुराना मैराथन है। यह वर्ष में एक बार आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता है। इस मैराथन में पूरी दुनिया के धावक हिस्सा लेते हैं।

Alka Tiwari

अलका तिवारी, उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला पत्रकार हैं। पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। प्रिंट मीडिया के विभिन्न संस्थानों के साथ ही अलका तिवारी इलेक्ट्रानिक मीडिया, दूरदर्शन व रेडियो में भी सक्रिय रहीं हैं। मौजूदा वक्त में डिजिटल मीडिया में सक्रियता है।