HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

नागरिकता: विदेश बसने का सपना होगा पूरा, 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता

By Sushama Chauhan

Updated on:

विदेश: बसने का सपना होगा पूरा, ये 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता

Summary

विदेश: बसने का सपना होगा पूरा, ये 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता

विस्तार से पढ़ें:

भारतीयों नागरिकता: आर्थिक अवसर ज्‍यादा हो और एजुकेशन भी बेस्ट हो।

भारतीयों नागरिकता: यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि जो प्यार और सुकून अपने देश में मिलता है, वो कहीं नहीं मिल सकता। लेकिन इसके बाद भी बहुत से लोग मॉडर्न संस्कृति, कूल लाइफस्टाइल और बेहतरीन सैलरी उठाने की तमन्ना में विदेश में जाकर बसना चाहते हैं। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि हर साल 1 लाख लोग भारत को छोड़ कर दूसरे देशों की नागरिकता ले रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि वह ऐसे देश की सिटीजनशिप चाहते हैं, जहां का स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग हाई हो।

विदेश बसने का सपना होगा पूरा, ये 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता
विदेश बसने का सपना होगा पूरा, ये 5 देश दे रहे हैं भारतीयों को नागरिकता

हालांकि, विदेश में बसने के लिए पैसा और वीजा दोनों होना चाहिए। लेकिन ज्यादातर बार मामला वीजा के दौरान ही अटकता है। हां, वो बात अलग है कि कुछ देश ऐसे भी हैं, जो सस्ते में भारत के लोगों को नागरिकता देने को तैयार हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बल्कि कुछ डॉक्यूमेंट पूरे करने होंगे, जिसके बाद आप उनके देश में जाकर आसानी से रह सकते हैं।

मॉरीशस हिंद महासागर में एक द्वीप राष्ट्र है। यह अपने प्राचीन समुद्र तटों और सांस्कृतिक विरासत के लिए मशहूर है। विदेशी देश की नागरिकता पाने के लिए मॉरीशस बेस्ट है। यहां रहने के बहुत से फायदे हैं। यहां की क्वालिटी ऑफ लाइफ, हेल्थ केयर सर्विस के अलावा एजुकेशन फैसिलिटी काफी अच्‍छी है। हालांकि, मॉरीशस में बसने के दौरान एक बात का ख्‍याल रखें कि यहां पर कुछ जगहों पर रहना भारत से भी ज्यादा महंगा है। इसलिए पूरी जानकारी के बाद ही कोई फैसला लेना बेहतर है।

सेंट लूसिया एक खूबसूरत कैरेबियाई देश है, जहां की नागरिकता पाने के बाद आप 140 से अधिक देशों में वीजा-मुक्त यात्रा कर सकते हैं। यहां 20000 से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यहां के इंवेस्‍टमेंट प्रोग्राम के जरिए कोई भी आवेदक $100,000 से शुरू होने वाले नेशनल इकोनॉमिक फंड में दान का विकल्प चुन सकता है।

यहां के नागरिकों को 18 वर्ष की आयु तक अपने बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और कार्य वीजा यानि वर्क वीजा का भी लाभ मिलता है। यहां की सिटीजनशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको किसी तरह का कोई इंटरव्यू देने की जरूरत नहीं है।

ग्रेनाडा, को ‘द स्पाइस ऑफ द कैरेबियन’ कहा जाता है। यह भी एक कैरेबियन राष्ट्र है, जिसके इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम ने भारतीयों को यहां की नागरिकता लेने के लिए आकर्षित किया है। नेशनल ट्रांसफॉर्मेशन फंड में $150,000 का मिनिमम डोनेशन देकर या फिर 220,000 डॉलर से शुरू होने वाला रियल एस्टेट में इनवेस्टमेंट करके ग्रेनेडियन पासपोर्ट के जरिए नागरिकता आसानी से मिल जाती है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया में न तो कोई इंटरव्यू होता है और न ही आपको किसी खास भाषा ज्ञान होना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बता दें कि ग्रेनाडा का पासपोर्ट ग्लोबल लेवल पर 76वें स्थान पर है। इसके पासपोर्ट होल्डर्स को 130 से ज्यादा देशों में बिना वीजा के यात्रा करने का मौका मिलता है। इसके अलावा, ग्रेनेडियन नागरिकता ई-2 निवेशक वीजा प्रोग्राम भी प्रदान करवाता है, जिसमें अमेरिका में रहने और काम करने की सुविधा मिलती है।

जो लोग नेचुरल ब्‍यूटी पसंद करते हैं, उनके लिए डोमिनिका किसी जन्‍नत से कम नहीं है। इसका सिटीजनशिप प्रोग्राम भी इंडियन्‍स को काफी अट्रैक्ट करता है। अगर आपको एक बार यहां की सिटीजनशिप मिल गई, तो अमेरिका-कनाडा और यूके सहित आप 140 से ज्‍यादा देशों की वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, इस देश को अपने नागरिकों का भी ख्‍याल है। उनके स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखते हुए नागरिकों को फ्री में हेल्‍थ इंश्‍योरेंस की भी सुविधा मिलती है।

विदेशी नागरिकता के लिए पुर्तगाल बेस्‍ट है। यह देश अपने समृद्ध इतिहास-संस्कृति और मजबूत लॉ सिस्‍टम के लिए जाना जाता है। फायदे की बात है कि भारतीयों के लिए पुर्तगाली नागरिकता प्राप्त करना काफी आसान है। बस आवेदकों को रेजिडेंट से संबंधित जरूरतों को पूरा करना होगा। पुर्तगाली भाषा का ज्ञान हो तो और भी अच्छा है।

यही नहीं, पुर्तगाली नागरिकता हासिल करने वाले भारतीयों को टॉप लेवल की मेडिकल सर्विस मिलती है। ऐसे लोग वर्ल्‍ड फेमस एजुकेशन इंस्टीट्यूट में हाई क्‍वालिटी एजुकेशन का फायदा भी उठा सकते हैं। यूरोपीय संघ का हिस्सा होने के नाते पुर्तगाली नागरिकों को यूरोपीय संघ के किसी भी सदस्य देश में यात्रा करने-काम करने और रहने का विशेषाधिकार मिलता है। जो लोग यूरोपीय देश में रहना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

ये भी पढ़ें……………………

Sushama Chauhan

सुषमा चौहान, हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रिंट,ईलेक्ट्रोनिक सहित सोशल मीडिया पर सक्रीय है! विभिन्न संस्थानों के साथ सुषमा चौहान "अखण्ड भारत" सोशल मीडिया पर मोजूदा वक्त में सक्रियता निभा रही है !