HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

गिरनोल आश्रम में शिवरात्रि पर्व की धूम

By Kanwar Thakur

Published on:

Summary

कँवर ठाकुर / सिरमौर डेस्क: उपमंडल शिलाई के गिरनोल आश्रम में शिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया है पहले दिन लोकसभा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व प्रदेश खाध्य आपूर्ति नियम उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर रहे। शिवरात्रि पर्व भारतीयों का प्रमुख त्यौहार है। माना जाता है कि सृष्टि ...

विस्तार से पढ़ें:

कँवर ठाकुर / सिरमौर डेस्क:

उपमंडल शिलाई के गिरनोल आश्रम में शिवरात्रि पर्व का आगाज हो गया है पहले दिन लोकसभा सांसद व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप व प्रदेश खाध्य आपूर्ति नियम उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर रहे। शिवरात्रि पर्व भारतीयों का प्रमुख त्यौहार है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ।

पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। इसलिए देश के देवालयों व शिवालयों में क्षधालुओं का तांता लगा रहता है। गिरनोल आश्रम में पर्व की धूम रही, तथा दिनभर भोलेनाथ का प्रशाद ग्रहण करके झांकियों, भजनों, कर्तनो में मग्न रहे।