HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

कुल्लू में तिरंगा यात्रा निकालेंगे आम आदमी पार्टी के नेता

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

कुल्लू: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्मशाला, मंडी व हमीरपुर के बाद अब कुल्लू में राजनीतिक माहौल गरमाने आएंगे। वे शनिवार सुबह 11.00 बजे कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ...

विस्तार से पढ़ें:

कुल्लू: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्मशाला, मंडी व हमीरपुर के बाद अब कुल्लू में राजनीतिक माहौल गरमाने आएंगे। वे शनिवार सुबह 11.00 बजे कुल्लू कॉलेज गेट से लेकर ढालपुर तक 300 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। केजरीवाल ढालपुर में ही कुछ देर तक प्रदेश सरकार को शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर घेरेंगे। हालांकि, आप की कुल्लू में कोई जनसभा नहीं हैं। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।  

पंजाब में आम आदमी पार्टी को मिली धमाकेदार जीत के बाद अब पार्टी का फोकस हिमाचल प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दी है। तिरंगा यात्रा के लिए कई नेता कुल्लू पहुंच गए हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने ढालपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश की जनता को अब कांग्रेस व भाजपा के अलावा तीसरा विकल्प मिल गया है। आप सूबे की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि जो सरकार व नेता शिक्षा, स्वास्थ्य पर कुछ नहीं करते है उन्हें सरकार चलाने को कोई हक नहीं है। वहीं प्रदेश में कर्जा भी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। सरकारें घोटाला कर हजारों रुपये का कर्जा लेकर जनता पर बोझ डालने का काम कर रही हैं। आम आदमी के नेता अरुण शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक रथ में सवार होंगे। इस मौके पर सुरेश नेगी व पंकज पंडित मौजूद रहे।