HomeOnline Quizस्वास्थ्यशिक्षा/नौकरीराजनीतिसंपादकीयबायोग्राफीखेल-कूदमनोरंजनराशिफल/ज्योतिषआर्थिकसाहित्यदेश/विदेश

किन्नौर में हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान की चपेट में आए पांच कामगार, तीन की मौत, दो घायल

By Sandhya Kashyap

Published on:

Summary

किन्नौर : निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को आंशिक नुकसान किन्नौर जिला के भावा वेली के काफनू के पास निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के पास ग्लेशियर की चपेट में आने से तीन कामगारों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हंै। जानकारी के अनुसार शिलती मसरंग (भावा वैली) में 24 मेगावाट विद्युत ...

विस्तार से पढ़ें:

किन्नौर : निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को आंशिक नुकसान

किन्नौर जिला के भावा वेली के काफनू के पास निर्माणाधीन विद्युत परियोजना के पास ग्लेशियर की चपेट में आने से तीन कामगारों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हंै।

जानकारी के अनुसार शिलती मसरंग (भावा वैली) में 24 मेगावाट विद्युत परियोजना, जो रमेश हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा काफनू में बनाई जा रही है, के समीप ग्लेशियर आने से पहले तेज तूफान चला, जिस कारण काम कर रहे 5 व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए।

किन्नौर में हिमस्खलन से पहले आए बर्फीले तूफान की चपेट में आए पांच कामगार, तीन की मौत, दो घायल

इस दौरान ग्लेशियर में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतकों की पहचान रिऊमन किन्ड़ो निवासी ग्राम उरमी झारखंड, विरमा उराव निवासी ग्राम कूचाटोले झारखंड, रतन लाल निवासी ग्राम कूचाटोले झारखंड के रूप में हुई है, जबकि घायलों में कृष्णा निवासी नेपाल, चंद्र नाथ निवासी लंवागे झारखंड के रूप में हुई है। दोनों मज़दूरों को उपचार भावानगर हॉस्पिटल में चल रहा है। ग्लेशियर के आने से निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को आंशिक नुकसान हुआ है ।

जानकारी के अनुसार हिमस्खलन से पहले आए तेज तूफान से मजदूर छिटककर दूर चले गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई और दो को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की  टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लिया। एक घायल ने पीएचसी कटगांव में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ठाकुर और तहसीलदार भावानगर भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार 1:00 बजे निर्माणाधीन निजी कंपनी के सभी मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे कि अचानक हिमस्खलन से पहले बर्फीला तूफान आ गया और मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मजदूर सीमन किंडो गांव उर्मी, और विरयां उराव कूचा टोले ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि रतन लाल कूचा टोले  झारखंड ने कटगांव पीएचसी में दम तोड़ दिया। घायल मजदूर कृष्ण को आनी से महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी  रामपुर रेफर किया गया है। 

चंद्र नाथ झारखंड का पीएचसी  कटगांव में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also Read : किन्नौर : निगुलसरी में सड़क बहाली में जुटी LNT मशीन पर गिरी चट्टान, ऑपरेटर की मौत https://rb.gy/h68k7x